Posts

नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानो की रक्षा के लिए क्या किया? राहुल गांधी

Image
 चेन्नई  :  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को फिर कहा कि भाजपा सरकार ने जेईएम प्रमुख मसूद अजहर को छोड़ दिया और सवाल किया कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों की रक्षा के लिए क्या किया। राहुल ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि  भाजपा को बताना चाहिए उसने अपराधी अजहर को पाकिस्तान क्यों भेज दिया।  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एनएसए अजित डोभाल पर फिर से निशाना साधते हुए राहुल ने जोर देकर कहा कि जैश ए मोहम्मद जेईएम प्रमुख की रिहाई में वह संलिप्त थे। राहुल गांधी ने कहा कि अजहर को क्यों छोड़ा गया इसमें उसकी रिहाई में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार संलिप्त थे। उन्होंने सवाल किया सीआरपीएफ  जवानों की हिफाजत के लिए सरकार ने क्या किया । राफेल लड़ाकू विमान सौदे के लिए केंद्र सरकार पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अलग से वार्ता की । राफेल सौदे पर उन्होंने कहा कि लड़ाकू विमान की क्षमता पर कोई सवाल ही नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार का मुद्दा है और इसकी जांच कराए जाने की जरूरत है ।

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं :डॉ. सुनील

Image
पटना :जनता दल यूनाइटेड  प्रदेश प्रवक्ता डॉ.सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ न कोई मुद्दा है, इसीलिए वे गलत बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने अद्भुत काम किए हैं, जिसका इस चुनाव में राजग को लाभ मिलेगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर नागरिक का सिर गर्व से ऊंचा से हुआ है।  उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में राजग पूर्ण बहुमत से विजयी हेागी, इसी सरकार ने देश में पिछड़ा आयोग का गठन किया और सामाजिक न्याय के लिए आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्गो को भी आरक्षण का लाभ दिलाया,राज्य सरकार विकास कार्य कर रही है।

अंगिका भाषा की गिनती सबसे पुरानी भाषाओं में

Image
 भागलपुर, : अंगिका भाषा की गिनती दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में होती है। कथा- पुराणों में इस भाषा को आंगी नाम से पुकारा गया है। अंगिकाभाषी सत्ता परिवर्तन का दम-खम रखते हैं। इसलिए आज हम संकल्प लेते हैं कि लोकसभा चुनाव में हम वोट उसी को करेंगे, जो हमारी अंगिका भाषा के प्रति अपना नजरिया स्पष्ट करेगा। ये बातें आज अंग उत्थान आन्दोलन समिति, बिहार-झारखंड के केन्द्रीय अध्यक्ष गौतम सुमन ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि आज तलक अंगिका भाषा के समुचित सम्मान व अधिकार के नाम पर हुए संघर्षों व सरकार से लगाए गुहार के बावजूद अंग-अंगिका को केवल आश्वासनों के दम पर ठगने का कार्य हुआ है। उन्होंने बताया कि बिहार-झारखंड के 21 अंग जनपदों में 15 सांसद व 81 विधायक होने के बावजूद किसी ने अब तक अंग.अंगिका के समुचित सम्मान व अधिकार की दिशा में ठोस पहल करना मुनासिब नहीं समझा है और इसके लिए हम अंगिका भाषियों को सडक़ पर उतरकर आन्दोलन इस तरह करने पड़ रहे हैं जैसे हम सम्मान व अधिकार नहीं बल्कि सत्ता की भीख मांग रहे हों। उन्होंने स्कूल स्तर से कॉलेज स्तर के पाठ्यक्रमों में अंगिका भाषा को शामिल किये जानेएसभी सरक...