कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर 14 सीट जीतेगा एनडीए गठबंधन

 रांची : कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मजबूत बूथ संरचना से प्रदेश की 14 सीट जीतेगा एनडीए गठबंधन, यह बात भाजपा के प्रदेश लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय ने आज प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कही। आज प्रदेश कार्यालय में भाजपा के सभी 14 लोकसभा क्षेत्र प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित समीर उरांव, प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, विनय लाल, बालमुकुन्द सहाय, संजय सेठ, बिरंची नारायण, अशोक भगत, डा. कर्नल संजय सिंह, मनोज सिंह उपस्थित थे।

श्री पांडेय ने कहा कि सभी लोकसभा क्षेत्र की बूथ संरचना संगठनात्मक रूप से मजबूत कर ली गई है। कार्यकर्ता मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है। श्री पांडेय ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी प्राप्त की एवं समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के कुशल मार्गदर्शन में पुन: देश में एनडीए की मजबूत सरकार बनाएगी। श्री पांडेय ने कहा कि देश की जनता मजबूत, बेदाग और निर्णय लेने वाले साहसिक नेतृत्व को पसंद करती है। भाजपा ने एक तरफ सबका साथ-सबका विकास के संकल्प को भी पूरा किया है। साथ ही देश के स्वाभीमान, सम्मान और शौर्य पराक्रम को भी स्थापित किया है।

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि विपक्ष का महागठबंधन निजी स्वार्थ पर खड़ा है जिसमें परिवार विशेष का महत्व है, राज्य की जनता का नहीं। उन्होंने कहा कि आज सभी विपक्षी पार्टियां भाजपा के कार्यक्रमों का नकल करने की कोशिश कर रही है जिनके संगठनात्मक आधार है ही नहीं। श्री गिलुवा ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन पार्टी का संसदीय बोर्ड करता है। पार्टी जिसे उम्मीदवार बनाएगी सभी कार्यकर्ता उसे जीताने में लगेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

Former Chinsura Mogra Block President Debabrata Biswas's homecoming after leaving BJP and holding the Trinamool flag again was witnessed with enthusiasm and excitement among the fans

State Sub-Junior Boxing Championship Concludes in Shibpur; Bengal’s Rising Boxers Secure Tickets to National Championship in Jalandhar

Suraksha Clinic and Diagnostics Expands Its Presence in Kolkata With The Launch Of New Diagnostics Centre in Shyambazar; Councillor Dr. Minakshi Ganguly inaugurates the same