Skip to main content

प्रियंका भीम आर्मी प्रमुख से मिलने राजनीतिक मकसद से नहीं गईं : राज बब्बर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण से मेरठ के अस्पताल में प्रियंका गांधी की मुलाकात पर कहा कि एक बहन अपने भाई से मिलने गई थी। जब एक नौजवान की आवाज को दबाया जाएगा तो कांग्रेस उसका खुलकर साथ देगी। ‘हम लोग राजनीतिक मकसद से उनके पास नहीं गए थे।’ उन्होंने कहा, ‘जब सहारनपुर में दलितों का उत्पीड़न हुआ, तब मायावती जी वहां गई थीं। हमने स्वागत किया था। अब प्रियंका जी गईं तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
जब लालजी टंडन मयावती से राखी बंधवाया करते थे, तब तो हमने कोई टिप्पणी नहीं की।’ राज बब्बर गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सपा-बसापा गठबंधन के बावत कहा, ‘उन्होंने हमारे लिए सीटें छोड़ी हैं। वो दो करते हैं तो हम चार करेंगे। जनता का फैसला आपको तीन राज्यों के चुनाव में नजर आ रहा है।’  उन्होंने कहा, ‘जिसको वो गठबंधन कहते हैं, उन तमाम साथियों को आपने कैमरे के सामने बैठे हुए देखा, जनता को उनका कहा हुआ सही नहीं दिख रहा।
वो अकेले में अपने आप को ताकतवर समझते हैं। मगर ताकत तो जनता में है और जनता के फैसलों से ही सरकारें बनती हैं।’ राज बब्बर ने कहा, ‘मेरे ऊपर आंदोलन का एक मामला है, जिसके लिए कल इलाहाबाद में पेश होना है।.. नदियों के किनारे जो लोग रहते हैं, उनकी वेदना जो प्रदेश और केंद्र सरकार नहीं समझ पाईं, उनकी वेदना जानने के लिए प्रियंका जी जलमार्ग से जाने का प्रयास करेंगी। इसकी तैयारी की जा रही है।’ शिवपाल से गठबंधन पर राज बब्बर ने कहा कि अभी बातचीत चल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Former Chinsura Mogra Block President Debabrata Biswas's homecoming after leaving BJP and holding the Trinamool flag again was witnessed with enthusiasm and excitement among the fans

State Sub-Junior Boxing Championship Concludes in Shibpur; Bengal’s Rising Boxers Secure Tickets to National Championship in Jalandhar

Suraksha Clinic and Diagnostics Expands Its Presence in Kolkata With The Launch Of New Diagnostics Centre in Shyambazar; Councillor Dr. Minakshi Ganguly inaugurates the same