भाजपा चुनाव समिति की बैठक संपन्न

 पटना  : बिहार भाजपा के चुनाव समिति की बैठक आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद व बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित प्रदेश चुनाव समिति के सभी सदस्य शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने की।

पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ने बिहार भाजपा उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी के साथ बैठक की समाप्ति पर सभागार से बाहर निकलने के उपस्थित मीडिया समूह से संवाद किया। श्री  यादव ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी और विधानसभा में पार्टी के नेता प्रेम कुमार जी चुनाव समिति के विभिन्न सदस्यों से  बातचीत करेंगे। ये तीनों नेता लोकसभा चुनाव से सम्बंधित उम्मीदवारों के चयन और साथ ही विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों- नवादा व डेहरी को लेकर भी विचार विमर्श करेंगे। भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक जो आगामी 16मार्च और 18मार्च को होनी है उसके पूर्व यह प्रक्रिया पूरी कर ली जायगी।

श्री यादव ने बताया कि 40 की 40 सीटें जीतने का संकल्प बैठक में दुहराया गया और इससे जुड़ी रणनीति पर चर्चा हुई। कौन-सी पार्टी किन सीटों पर लडेगी इस पर बातचीत की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जहां तक उम्मीदवारों की बात है, इसके बारे में अधिकृत तीनों नेता सभी सदस्यों से बात करके नामों का पैनल बनायेंगे और उसके उपरान्त कोर कमिटी से चर्चा कर केन्द्रीय पार्लियामेंटरी बोर्ड को अवगत कराएंगे।


Comments

Popular posts from this blog

Former Chinsura Mogra Block President Debabrata Biswas's homecoming after leaving BJP and holding the Trinamool flag again was witnessed with enthusiasm and excitement among the fans

State Sub-Junior Boxing Championship Concludes in Shibpur; Bengal’s Rising Boxers Secure Tickets to National Championship in Jalandhar

Suraksha Clinic and Diagnostics Expands Its Presence in Kolkata With The Launch Of New Diagnostics Centre in Shyambazar; Councillor Dr. Minakshi Ganguly inaugurates the same