केन्द्र सरकार किसानो की समस्याओं को दूर करने में नाकाम:राहुल गांधी

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने को दावा किया कि देश में किसानों की आत्महत्या के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे है क्योंकि मोदी सरकार उनकी परेशानियों को दूर करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है। राहुल गांधी ने पश्चिमी ओडिशा के बारगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  देश में किसानों के आत्महत्या के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे है क्योंकि मोदी सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है। किसानों के कल्याण के बारे में लम्बे-लम्बे दावे किये गये थे। लेकिन न तो उनका कर्जा माफ किया गया और न ही धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई। बारगढ़ को धान का कटोरा बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस जिले में किसान आत्महत्या कर रहे है क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और राज्य की बीजद सरकार किसानों की समस्याओं को दूर करने में नाकाम साबित रही है।


Comments

Popular posts from this blog

Former Chinsura Mogra Block President Debabrata Biswas's homecoming after leaving BJP and holding the Trinamool flag again was witnessed with enthusiasm and excitement among the fans

State Sub-Junior Boxing Championship Concludes in Shibpur; Bengal’s Rising Boxers Secure Tickets to National Championship in Jalandhar

Suraksha Clinic and Diagnostics Expands Its Presence in Kolkata With The Launch Of New Diagnostics Centre in Shyambazar; Councillor Dr. Minakshi Ganguly inaugurates the same