मुंबई में CST रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज गिरा, 36 घायल, 5 की मौत


मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को फुटओवर ब्रिज गिर जाने से बहुत से लोग घायल हो गये। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक घटना में बहुत से लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर बचावकार्य जारी है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ सीएसटी के प्लेटफार्म नंबर एक उत्तर को बी टी लेन से जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज गिर गया। घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद रेल यातायात पर असर पड़ा है। रोजाना सफर करने वालों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।’’मलबे से 7-8 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। जबकि कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।
चश्मदीदों के मुताबिक यह फुटओवर ब्रिज करीब 40 साल पुराना था। राहत और बचाव के लिए NDRF की टीम रवाना की गई है।घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है। हादसे के बाच मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। अभी भी 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।मलबे से घायल निकाले गए लोगों को मुंबई के कामा हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वह एक भीड़भाड़ वाला इलाका है।
ये ब्रिज सीएसटी रेलवे स्टेशन से जुड़ता है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि यह ब्रिज BMC के द्वारा निर्माण कराया गया था। मुंबई पुलिस के मुताबिक छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बना ब्रिज अचानक गिर गया है, जिसके कारण कई लोग इसके नीचे दब गए। कई गाड़ियां भी चपेट में आ गई हैं। ये गाड़ियां ब्रिज के नीचे खड़ी थीं।

Comments

Popular posts from this blog

Former Chinsura Mogra Block President Debabrata Biswas's homecoming after leaving BJP and holding the Trinamool flag again was witnessed with enthusiasm and excitement among the fans

State Sub-Junior Boxing Championship Concludes in Shibpur; Bengal’s Rising Boxers Secure Tickets to National Championship in Jalandhar

Suraksha Clinic and Diagnostics Expands Its Presence in Kolkata With The Launch Of New Diagnostics Centre in Shyambazar; Councillor Dr. Minakshi Ganguly inaugurates the same