देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कोलकाता में सीए छात्रों के "वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन 2025" का करेंगे उद्घाटन




कोलकाता 25 जून,  ईस्टर्न इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ईआईसीएएसए) ईस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (ईआईआरसी) के साथ संयुक्त रूप से आगमी 28 और 29 जून को कोलकाता के न्यू टाउन में स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में सीए छात्रों के लिए "वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन 2025" का आयोजन करने जा रहा है। इसका आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), बोर्ड ऑफ स्टडीज (ऑपरेशंस) द्वारा किया जाएगा।
आरआरआर रिटर्न्स, रीस्किल, रिसॉल्व, रीजॉयस की प्रेरक थीम पर केंद्रित दो दिवसीय इस कार्यक्रम में ईस्टर्न जोन के 4,500 से अधिक सीए छात्रों के इस सम्मेलन में भाग लेने के साथ उनके द्वारा कुछ नया सीखने, जानने और समझने का एक गतिशील मिश्रण होने का दावा किया गया है।
इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय राम नाथ कोविंद और उनके साथ इमामी लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हर्षवर्धन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर आईसीएआई के माननीय अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा, सीए रोहित रुवतिया, अध्यक्ष बीओएस (संचालन), सीए संजीब सांघी, उपाध्यक्ष बीओएस (संचालन) तथा सीए रवि कुमार पटवा, परिषद सदस्य, आईसीएआई भी उपस्थित रहेंगे।
इस मौके पर सीए विष्णु के तुलस्यान (अध्यक्ष, ईआईआरसी), तथा सीए मयूर अग्रवाल, (अध्यक्ष, ईआईसीएएसए तथा उपाध्यक्ष, ईआईआरसी, क्षेत्रीय परिषद) की टीम तथा छात्र संघ के साथ एक ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में सबसे बड़े नैतिकता व्याख्यान के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास भी शामिल है।
वक्ताओं की सूची में फैजल खान (खान सर), डॉ. दीपक वोहरा, डॉ. आनंद रंगनाथन, कैप्टन रघु रमन, डॉ. विजेंद्र सिंह चौहान जैसे सार्वजनिक सेवा और मीडिया से लेकर कॉर्पोरेट और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तित्व शामिल होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Former Chinsura Mogra Block President Debabrata Biswas's homecoming after leaving BJP and holding the Trinamool flag again was witnessed with enthusiasm and excitement among the fans

State Sub-Junior Boxing Championship Concludes in Shibpur; Bengal’s Rising Boxers Secure Tickets to National Championship in Jalandhar

Suraksha Clinic and Diagnostics Expands Its Presence in Kolkata With The Launch Of New Diagnostics Centre in Shyambazar; Councillor Dr. Minakshi Ganguly inaugurates the same