'मेक इन इंडिया' के तहत PAN Health ने बढ़ाया विनिर्माण व उत्पाद विस्तार
कोलकाता, 16 जुलाई। डिस्पोज़ेबल पर्सनल हाइजीन उत्पाद बनाने वाली कंपनी PAN Health ने बेबी केयर, महिला स्वच्छता और एडल्ट केयर श्रेणियों में अपने कारोबार का विस्तार तेज़ कर दिया है। कंपनी ने बताया कि गुजरात के राजकोट स्थित उसकी 30 एकड़ में फैली विनिर्माण इकाई भारत की सबसे बड़ी डिस्पोज़ेबल पर्सनल हाइजीन निर्माण इकाई है, जहां प्रतिवर्ष 3.7 अरब से अधिक स्वच्छता उत्पादों का उत्पादन होता है।
कंपनी अपने प्रमुख ब्रांड Little Angel, Everteen और Liberty के तहत बेबी केयर, महिला स्वच्छता और एडल्ट केयर उत्पादों का पोर्टफोलियो लगातार बढ़ा रही है। PAN Health के CEO एवं Managing Director चिराग पान ने कहा कि कंपनी 'मेक इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड' के लक्ष्य के साथ विश्वस्तरीय, किफायती और भारत में निर्मित स्वच्छता उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी ने बताया कि वह आधुनिक तकनीक, अनुसंधान एवं विकास और गुणवत्ता मानकों के साथ-साथ Smile Matters और Period Ki Pathshala जैसे जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी कार्य कर रही है।
Comments
Post a Comment