बॉन्डबाजार के नए CEO नियुक्त हुए वित्तीय क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ एस. साम्बाथ कुमार
मुंबई, 16 नवंबर, 2026: भारत के टेक्नोलॉजी आधारित फिक्स्ड इनकम (निश्चित आय) निवेश प्लेटफॉर्म बॉन्डबाजार (Bondbazaar) ने एस. साम्बाथ कुमार को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है। वह कंपनी के भविष्य के कारोबारी विकास और विस्तार की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही डिजिटल निवेश व्यवस्था को और मजबूत बनाने, कंपनी की सेवाओं का दायरा बढ़ाने तथा देश के आम निवेशकों के लिए बॉन्ड में निवेश को अधिक आसान बनाने पर उनका विशेष ध्यान रहेगा।
वित्तीय सेवाओं, बिजनेस डेवलपमेंट, प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी और डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में साम्बाथ कुमार को 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह HDFC Securities में चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। वहां उन्होंने कंपनी की सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए कई नए प्रोडक्ट और योजनाओं का नेतृत्व किया। इससे पूर्व वह Reliance Capital Asset Management Ltd. में सेगमेंट हेड – बिजनेस डेवलपमेंट के पद पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह Spark Capital से भी जुड़े रहे हैं।
भारत में डिजिटल निवेश का क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। इससे आम निवेशकों के लिए बॉन्ड जैसे निश्चित आय वाले निवेश विकल्पों में भागीदारी बढ़ाने की नई संभावनाएं पैदा हो रही हैं। बॉन्डबाजार इसी अवसर को ध्यान में रखते हुए काम कर रहा है। कंपनी के टेक्नोलॉजी आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम निवेशक सरकारी और निजी कंपनियों के बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर बाजार के अनुरूप पारदर्शी कीमत, रियल टाइम में बॉन्ड खरीदने और बेचने की सुविधा, बिना किसी ब्रोकरेज शुल्क के लेनदेन तथा मात्र 100 रुपये से निवेश की शुरुआत करने का विकल्प उपलब्ध है। इससे बॉन्ड में निवेश की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर एस. साम्बाथ कुमार ने कहा, "बॉन्डबाजार के विकास के इस महत्वपूर्ण दौर में कंपनी से जुड़कर मैं बेहद खुश हूं। भारत के फिक्स्ड इनकम निवेश बाजार में आम निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। इस संभावना को साकार करने में टेक्नोलॉजी की अहम भूमिका होगी। हमारा मुख्य उद्देश्य प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाना, अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना तथा देशभर के निवेशकों के लिए निवेश का एक सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद अनुभव तैयार करना होगा।"
इस नियुक्ति के साथ बॉन्डबाजार अपने तकनीकी ढांचे को और बेहतर बनाने, डिजिटल निवेश के अनुभव को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाने तथा अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार पर विशेष ध्यान देगा। कंपनी का लक्ष्य भारत के बॉन्ड बाजार में आम निवेशकों की भागीदारी को और बढ़ाना है।
बॉन्डबाजार के बारे में
भारत के अग्रणी ऑनलाइन रियल टाइम बॉन्ड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में से एक
सितंबर 2020 में स्थापित बॉन्डबाजार एक ऑनलाइन रियल टाइम बॉन्ड निवेश प्लेटफॉर्म है। इसकी शुरुआत आम निवेशकों तक सीधे बॉन्ड में निवेश के अवसर को आसानी से पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी।
इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेशक विभिन्न प्रकार के फिक्स्ड इनकम यानी निश्चित आय वाले निवेश विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आसानी से निवेश कर सकते हैं। पूरी तरह डिजिटल व्यवस्था के जरिए ग्राहकों को सही निवेश संबंधी निर्णय लेने में सहायता करना कंपनी के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।
बॉन्डबाजार SEBI में पंजीकृत ब्रोकर होने के साथ-साथ BSE और NSE का सदस्य भी है। कंपनी CDSL में पंजीकृत डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (Depository Participant) तथा लाइसेंस प्राप्त ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म प्रोवाइडर (OBPP) है।
मिस निपा सेठ के नेतृत्व वाले TRUST Group के साथ बॉन्डबाजार का रणनीतिक संबंध कंपनी को फिक्स्ड इनकम बाजार में लंबे अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ प्रदान करता है।
रियल टाइम डिजिटल प्लेटफॉर्म, स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से लेनदेन और शून्य ब्रोकरेज की सुविधा के जरिए बॉन्डबाजार का उद्देश्य बॉन्ड में निवेश को अधिक आसान बनाना और भारत के फिक्स्ड इनकम निवेश बाजार में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाना है।
Comments
Post a Comment